UP Weather Today: बरेली-मेरठ समेत 12 जिलों के तापमान में आई गिरावट, अगले एक सप्ताह तक साफ रहेगा मौसम

UP Weather Today: बरेली-मेरठ समेत 12 जिलों के तापमान में आई गिरावट, अगले एक सप्ताह तक साफ रहेगा मौसम

जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेशभर में मौसम साफ है और तेज धूप भी निकल रही है, लेकिन अब रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। सुबह-शाम और रात में हल्की ठंड की आहट होने लगी है। बरेली, मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत करीब आधा दर्जन जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब दो डिग्री सेल्सियस नीचे लुढ़क गया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले एक सप्ताह में रात के पारे में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट दर्ज की जा सकती है, लेकिन दिन में तेज धूप निकलने का सिलसिला जारी रहेगा। हालांकि, सुबह-शाम सर्दी का एहसास जरूर होगा। सोमवार को 29 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ अयोध्या प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जबकि हरदोई और नजीबाबाद में न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों जिलों में राज्य में सबसे ठंडी रात रही। यही नहीं, लखनऊ में भी इसका असर है। राजधानी में दिन चढ़ने के साथ कड़ी धूप निकली। यहां भी रात के तापमान में मामूली गिरावट शुरू हो गई है। अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान दिन के तापमान में करीब दो डिग्री की वृद्धि, जबकि रात के पारे में भी तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। यह भी पढ़ें- यूपी में फरवरी तक 30 हजार शिक्षकों की भर्ती करेगा शिक्षा सेवा चयन आयोग, फर्जी डिग्रियों पर लगेगी लगाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button